लेटेस्ट न्यूज़

कौशांबी : एक चप्पल ने खोल दिया मर्डर का राज, इस तरह पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

Kaushambi News : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पल्लेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने इस…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kaushambi News : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पल्लेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा एक चप्पल के मदद से की. बता दें कि बीते 20 सितंबर को पल्लेदारी का काम करने वाले मोहन लाल की कुल्हाड़ी और चाकू से मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु की लेकिन पुलिस को निराशा हाथ लगी.