अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी के बाद कौन संभालेगा CJP आंदोलन? सामने आया इस व्यक्ति का नाम
ADVERTISEMENT
Abhijit Dipke: सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके साथियों को दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया. गिरफ्तारी की आशंका के चलते अभिजीत ने पहले से एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने आंदोलन की आगे की जिम्मेदारी अजिंक्य शिंदे को सौंपने का ऐलान किया है.
Abhijit Dipke: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करने दिल्ली पहुंचे सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस कार्रवाई के तुरंत बाद अभिजीत का एक पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो सामने आया. इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने 'प्लान बी' का खुलासा किया है और यह ऐलान किया है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद अब इस आंदोलन की जिम्मेदारी अजिंक्य शिंदे होगी.
फ्लाइट के अंदर से हुई गिरफ्तारी
अभिजीत दीपके अपने साथी आशुतोष रांका और सौरभ दास के साथ मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे. वे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले थे. लेकिन उनके दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने विमान के अंदर जाकर तीनों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने इन तीनों नेताओं को अलग-अलग जगह पर रखा है. खबर है कि इस पूरे मामले में पुलिस अब तक करीब 400 लोगों को हिरासत में ले चुकी है.
गिरफ्तारी को लेकर तैयार था प्लान
अभिजीत दीपके को पहले से ही अपनी गिरफ्तारी का पूरा शक था. इसलिए उन्होंने एक वीडियो पहले से ही रिकॉर्ड करके रख लिया था. इस वीडियो में उन्होंने साफ कहा कि अगर लोग यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि हम तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. संभावित गिरफ्तारी को देखते हुए उन्होंने आंदोलन को आगे बढ़ाने का पूरा प्लान पहले ही बना लिया था.
अजिंक्य शिंदे को मिली नई जिम्मेदारी
वीडियो में अभिजीत दीपके ने बताया कि उनके बाद अब अजिंक्य शिंदे इस आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजिंक्य 2016 से अभिजीत के काफी करीबी हैं. वे कंप्यूटर साइंस से ग्रेजुएट हैं और एक बड़ी आईटी कंपनी में काम कर चुके हैं. बाद में उन्होंने नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी के लिए महाराष्ट्र और गोवा में सोशल मीडिया और संगठन का काम भी किया था. अब सीजेपी की कमान अजिंक्य के हाथों में होगी.
