लेटेस्ट न्यूज़

आइए अयोध्या में हो जाए मुकाबला...सीएम योगी ने अब अखिलेश यादव को दे दिया ये चैलेंज

Akhilesh Yadav vs Yogi Adityanath: अयोध्या सीट को लेकर अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच सियासी जुबानी जंग तेज हो गई है. अखिलेश ने योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी, जिस पर सीएम योगी ने पलटवार करते हुए उन्हें खुद मैदान में उतरने का न्योता दे दिया.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav vs Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अयोध्या को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान छिड़ गया है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सीधी चुनौती दी थी कि अगर उन्हें और उनकी पार्टी को इतना ही भरोसा है, तो सीएम योगी खुद अयोध्या सदर सीट से सपा उम्मीदवार के सामने चुनाव लड़कर दिखाएं.

अब इस चुनौती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करारा जवाब दिया है. सीएम योगी ने अखिलेश यादव के चैलेंज पर पलटवार करते हुए कहा है कि लड़ाई 'चेलों' के बीच क्यों हो, आइए आप और हम दोनों ही अयोध्या से अपना नामांकन दाखिल करते हैं और एक बार किस्मत आजमा लेते हैं. आइए जानते हैं कि इस पूरे सियासी विवाद की शुरुआत कैसे हुई और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर क्या-क्या वार किए हैं.

अखिलेश यादव ने दी थी पहली चुनौती

इस पूरे विवाद की शुरुआत 8 अक्टूबर को हुई थी. अखिलेश यादव अयोध्या में सपा नेता पवन पांडे द्वारा आयोजित एक भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे थे. हालांकि मंच धार्मिक था, लेकिन अखिलेश यादव पूरी तरह से सियासी रंग में रंगे नजर आए थे. उन्होंने अपने हाथ में गदा और त्रिशूल थाम रखा था और उनके चारों तरफ साधु-संत बैठे थे. इसी मंच से अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा था कि जब से उन्होंने अयोध्या सदर सीट से पवन पांडे को सपा का उम्मीदवार घोषित किया है, बीजेपी तीन बार सर्वे करा चुकी है, लेकिन उसे कोई मजबूत प्रत्याशी नहीं मिल रहा है. इसके बाद उन्होंने सीधे सीएम योगी को चुनौती दी थी कि वह खुद इस सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं.

सीएम योगी का पलटवार: 'मैं भी आऊं, आप भी आइए'

अखिलेश यादव की इस खुली चुनौती का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करारा जवाब दिया है. सीएम योगी ने अपने जवाब में कहा है कि मुझसे कहा जा रहा है कि मैं अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाऊं. उन्होंने अखिलेश यादव को जवाब देते हुए कहा, 'मैं आपको ऑफर देता हूं, आइए आप भी अयोध्या में नामांकन करिए और मैं भी करता हूं. चलो एक बार किस्मत आजमा लेते हैं और तय हो जाए. लड़ाई चेलों से क्यों? लड़ाई तो आमने-सामने होनी चाहिए.' 

'आपकी सरकार ने राम नाम पर लगाया था बैन'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके. उन्होंने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार के कामकाज पर भी जमकर निशाना साधा है. सीएम योगी ने कहा, 'जिस अयोध्या को तुम 3 से 4 घंटे बिजली देते थे और जहां जय श्री राम बोलने पर प्रतिबंध लगाया था, जहां सिर्फ बैरियर खड़े किए थे, आज वही अयोध्या दुनिया के सामने राम राज्य का उदाहरण बन रही है.'

माफियाओं का जिक्र कर कसा तंज

सीएम योगी ने अपने तीखे तेवरों के साथ अखिलेश यादव और उनकी पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उन्होंने कहा, 'ये माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले और पेशेवर अपराधियों की मौत पर उनकी कब्र में जाकर फातिहा पढ़ने वाले लोग हम लोगों से क्या लड़ पाएंगे.'

यह भी पढ़ें: लिव-इन पार्टनर, चौथी मंजिल और 27 साल के शिवा शर्मा की मौत... लखनऊ में कैफे मालिक के साथ क्या हुआ?