पत्नी ने पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
UP News: कैंपियरगंज में एक महिला ने अपने पति पर कुकर्म करने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि ससुराल वाले दहेज को…
ADVERTISEMENT

UP News: कैंपियरगंज में एक महिला ने अपने पति पर कुकर्म करने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि ससुराल वाले दहेज को लेकर भी प्रताड़ित करते थे. महिला ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न की भी शिकायत की है. पीड़ित महिला के तहरीर पर पुलिस द्वारा पति, ससुर और देवर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
UP Crime Samachar : गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी महराजगंज जिले में की थी. महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति न केवल उसके साथ अप्राकृतिक संबंध (Unnatural Sex) बनाता है बल्कि उसका मानसिक शोषण भी करता है. महिला ने कहा कि वो पति का शोषण सह रही थी और लोक लाज के भय से किसी को बता नहीं पा रही थी.
महिला का कहना है कि बार-बार कहने के बाद भी पति अपने आदत को सुधार नहीं रहा था. जब पति अपने हरकतों को नहीं सुधारा तो मजबूर होकर पुलिस से शिकायत करनी पड़ी. पीपीगंज थाने के थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि महिला के तहरीर के मुताबिक पति एवं परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
हरदोई में लव जिहाद ! युवती का आरोप- नाम प्रिंस बताकर युवक दोस्त बना फिर किया दुष्कर्म
