लेटेस्ट न्यूज़

कौसर जहां और उनकी 25 साल की बेटी खुशबू को किसने मारा? हापुड़ में डबल मर्डर से मचा हड़कंप

UP News: मृतक मां-बेटी की शिनाख्त कौसर जहां उम्र 60 वर्ष और बेटी की पहचान खुशबू उम्र 25 वर्ष के तौर पर हुई है. मृतक महिला के पति का निधन कई साल पहले हो गया था. दोनों साथ में मकान में रहती थी.

ADVERTISEMENT

Hapur News
Hapur News
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां बंद मकान में मां-बेटी का शव मिला है. डबल मर्डर की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. माना जा रहा है कि लूटपाट की घटना को अंजाम देते समय बदमाशों ने मां-बेटी की हत्या की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.