गाजीपुर में हुई दो RPF जवानों की हत्या? रेलवे ट्रैक पर अर्धनग्न हालत में मिले दोनों के शव
Ghazipur News: गाजीपुर में रेलवे ट्रैक पर मिले दो आरपीएफ जवानों के शव, हत्या की आशंका, पुलिस और आरपीएफ द्वारा जांच जारी.
ADVERTISEMENT

Ghazipur News
Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर दो आरपीएफ जवानों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है. घटना गहमर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जहां दोनों जवानों के शव अर्धनग्न अवस्था में पाए गए. शवों की पहचान मुगलसराय जंक्शन पर तैनात आरपीएफ सिपाही जावेद खान (40) और प्रमोद कुमार सिंह (36) के रूप में हुई है. जावेद खान दिलदारनगर, गाजीपुर के निवासी थे, जबकि प्रमोद कुमार सिंह आरा, बिहार से थे.
