लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा की इस शातिर लड़की ने ऐप बना हायर किए लुटेरे, BF संग मिलकर की लूट और अब हो गई फरार

Noida Crime News: नोएडा की थाना सेक्टर 113 पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हथियार के बल पर क्रेटा कार और ज्वेलरी लूटने वाले दो बदमाशों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Noida Crime News: नोएडा की थाना सेक्टर 113 पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हथियार के बल पर क्रेटा कार और ज्वेलरी लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इस से पहले इनके एक साथी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था. वहीं, इन वारदातों की योजना बनाने वाली मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड महिला और उसका बॉय फ्रेंड समेत कुल तीन लोग फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि महिला घटना को अंजाम देने के लिए नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को रिक्रूट करती थी और घटना को अंजाम दिलवाती थी.