UPTak Baithak Logo

कानपुर में समाजवादी पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या, कार में आए थे बदमाश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था होने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अपराधियों के हौसले बुलंद…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था होने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. गोरखपुर, लखनऊ, बरेली के बाद अब कानपुर से हत्या का मामला सामने आया है. कानपुर के बर्रा 2 सब्जी मंडी में शुक्रवार, 1 अक्टूबर को कार सवार बदमाशों ने समाजवादी पार्टी के नेता हर्ष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. इलाके में हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया, मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.