संभल: मौत के 5 महीने बाद मिलेगा महिला को इंसाफ! कब्र से निकाली गई लाश, ये है पूरा मामला
Sambhal News: संभल में मौत के 5 महीने बाद मृतक नवविवाहिता को इंसाफ मिलेगा. आरोप है कि दहेज उत्पीड़न में युवती की हत्या की गई थी.…
ADVERTISEMENT

Sambhal News: संभल में मौत के 5 महीने बाद मृतक नवविवाहिता को इंसाफ मिलेगा. आरोप है कि दहेज उत्पीड़न में युवती की हत्या की गई थी. अब 5 महीने बाद मृतका की कब्र को खोदकर उसका शव निकाला गया है और उसके शव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. आपको बता दें कि इस दौरान कब्रिस्तान में एसडीएम, एसओ, एसएफओ समेत पुलिस बल मौजूद रहा.