लेटेस्ट न्यूज़

गाजीपुर में किस ओर बह रही है हवा...सवाल पूछने पर अफजाल अंसारी ने सुनाई कोलंबस के कबूतर की कहानी

गाजीपुर में किस ओर हवा चल रही है? इस सवाल का जवाब अफजाल अंसारी ने अनोखे अंदाज में दिया. 

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी महौल काफी गर्म है. एक तरफ भाजपा ने यूपी की सभी 80 सीटें जीतने का नारा लगा रहा है तो दूसरी तरफ सपा, कांग्रेस और बसपा उसे सभी सीटों पर हराने का दावा कर रही है. वहीं उत्तर प्रदेश के सबसे हॉट सीटों में से एक गाजीपुर की लड़ाई काफी दिलस्चप हो गई है. गाजीपुर लोकसभा सीट से एक तरफ सपा से मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी चुनाव लड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ भाजपा ने पारस नाथ राय को उतारा है. वहीं बसपा के डा. उमेश कुमार सिंह अकेले दम पर ताल ठोक रहे हैं. वहीं गाजीपुर में किस ओर हवा चल रही है? इस सवाल का जवाब अफजाल अंसारी ने अनोखे अंदाज में दिया.