UPTak Baithak Logo

भाभी के कहने पर उसके साथ प्यार में पागल हुए देवर ने अपने भाई को मारा, बिजनौर में रिश्ते शर्मसार 

UP News: 1 जुलाई के दिन थाना नहटौर के सलेमपुर गांव में रहने वाले रानू को रात में गोली मार दी जाती है. गोली उस दौरान मारी जाती है, जब रानू सो रहा होता है. अब इस घटना का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है.

ADVERTISEMENT

Bijnor
Bijnor
social share
Google CTA

UP News: 1 जुलाई के दिन थाना नहटौर के सलेमपुर गांव में रहने वाले रानू को रात में गोली मार दी जाती है. गोली उस दौरान मारी जाती है, जब रानू सो रहा होता है. परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते हैं. मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाती है. पुलिस तभी से इस मामले की जांच कर रही थी और हत्याकांड को सुलझाने की कोशिश कर रही थी. घटना के करीब 2 महीने बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का चौकाने वाला खुलासा किया है.