UPTak Baithak Logo

फिर मुश्किल में मुख्तार! आर्म्स एक्ट मामले में माफिया दोषी करार, कल सुनाई जाएगी सजा

Mukhtar Ansari News: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में  वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाया. जानें क्या फैसला सुनाया गया...

ADVERTISEMENT

मुख्तार अंसारी की फाइल फोटो.
मुख्तार अंसारी की फाइल फोटो.
social share
Google CTA

Mukhtar Ansari News: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाया. बता दें कि एमपी-एमएलए कोर्ट में जज अवनीश गौतम की अदालत ने इस मामले में माफिया मुख्तार को दोषी करार दिया है. जबकि केस से संबंधित भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में कोर्ट ने मुख्तार को दोष मुक्त किया है. मुख्तार को अब कल यानी बुधवार को सजा सुनाई जाएगी.