UPTak Baithak Logo

यूपी के गाजीपुर में अब मोहम्मद जाहिद का एनकाउंटर, STF से मुठभेड़ में मारा गया, कौन था ये?

Uttar Pradesh encounter news: गाजीपुर जिले में एक और एनकाउंटर हुआ है. गाजीपुर में STF ने मोहम्मद जाहिद का एनकाउंटर किया है. मुठभेड़ में घायल हुए मोहम्मद जाहिद की मौत हो गई है.

ADVERTISEMENT

Uttar pradesh Encounter.
Uttar pradesh Encounter.
social share
Google CTA

UP Ghazipur Encounter News: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से एनकाउंटर की घटनाओं को लेकर जबर्दस्त चर्चा है. सुलतानपुर में 28 अगस्त को सर्राफा कारोबारी के यहां हुई डकैती के बाद दो एनकाउंटर्स ने खूब सुर्खियां बंटोरी हैं. यूपी एसटीएफ ने इस मामले के दो आरोपियों मंगेश यादव और अनुज प्रताप सिंह को करीब 19 दिनों के अंतराल में मार गिराया है. पहले 5 सितंबर को मंगेश का एनकाउंटर हुआ और फिर 23 सितंबर को अनुज का. अभी ये मामला शांत हुआ नहीं था कि गाजीपुर जिले में एक और एनकाउंटर हुआ है. गाजीपुर में STF ने मोहम्मद जाहिद का एनकाउंटर किया है. मुठभेड़ में घायल हुए मोहम्मद जाहिद की मौत हो गई है.