एक ही समय डकैती भी की और बहन के साथ भी रहा मंगेश यादव! इन दो दावों से कहानी में आया झोल
Mangesh Yadav Encounter Update: मंगेश यादव के एनकाउंटर ने यूपी पुलिस और एसटीएफ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं. इसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बहस जारी है.
ADVERTISEMENT

Mangesh Yadav Encounter News
Mangesh Yadav Encounter Update: एक लाख रुपये के इनामी बदमाश मंगेश यादव का एनकाउंटर उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है. कई राजनीतिक दल और मानवाधिकार संगठनों ने इस एनकाउंटर पर गंभीर सवाल उठाए हैं. इस एनकाउंटर के बाद एसटीएफ की आलोचना इसलिए हो रही है क्योंकि विपक्षी दलों का आरोप है कि यह मुठभेड़ पूर्व नियोजित थी और पुलिस ने मंगेश यादव को बिना किसी वैध कानूनी प्रक्रिया के मार डाला. वहीं, इस मामले में अब एक नया झोल सामने आया गया है. दरअसल, STF का दावा है कि 28 अगस्त को सुल्तानपुर के ज्वैलरी शोरूम में मंगेश ने डकैती डाली थी. मगर दूसरी तरफ मंगेश के परिजनों ने एक अलग ही कहानी बताई है. खबर में अब आप तफ्सील से पूरा मामला जानिए.