लेटेस्ट न्यूज़

मंगेश यादव एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों का यूपी डीजीपी ने दिया जवाब तो अखिलेश ने बताया ये पैटर्न

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में लूट कांड और उसके बाद हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद सूबे की राजनीति में गर्मा गई है.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में लूट कांड और उसके बाद हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद सूबे की राजनीति में गर्मा गई है. मंगेश यादव के एनकाउंटर पर सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सरीखे नेताओं के बयान सामने आ चुके हैं. समाजवादी पार्टी ने तो मंगेश यादव एनकाउंटर को लेकर पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है. वहीं बुधवार को सपा प्रमुख ने प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है.