लेटेस्ट न्यूज़

10 दिन बाद दुल्हन बनने वाली थी युवती तो प्रेमी ने किया एसिड अटैक, पुलिस ने किया ये हाल

महाराजगंज एसिड अटैक केस में पुलिस ने बड़े दवा कारोबारी और उसके गुर्गे को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है. दरअसल यहां 10 दिन बाद एक युवती की शादी थी. मगर बीते दिन उसपर एसिट अटैक कर दिया गया था.

ADVERTISEMENT

10 दिन बाद दुल्हन बनने वाली थी युवती तो प्रेमी ने किया एसिड अटैक, पुलिस ने किया ये हाल
10 दिन बाद दुल्हन बनने वाली थी युवती तो प्रेमी ने किया एसिड अटैक, पुलिस ने किया ये हाल
social share
Google CTA

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में बीते दिन एक युवती पर तेजाब से हमला किया गया था. दरअसल युवती की 10 दिन बाद शादी थी. ऐसे में जब पीड़िता अपनी मां के साथ शादी की खरीदारी करके लौट रही थी, तभी स्कूटी सवार शख्स ने उसपर तेजाब से हमला कर दिया था. इस हमले में युवती का चेहरा और शरीर के कुछ हिस्से काफी बुरी तरह जख्मी हो गए थे. इसी बीच अब खबर आ रही है कि पुलिस ने तेजाब फेंकने वाले शोहदों का एनकाउंटर कर दिया है.