लेटेस्ट न्यूज़

14 साल की बहन के साथ गलत काम करने को कहता था BF, मोबाइल में सब रिकॉर्ड कर युवती ने उठाया ये कदम

Ghaziabad News: गाजियाबाद में 21 वर्षीय युवती ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सुसाइड कर लिया. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad News
Ghaziabad News
social share
Google CTA

Ghaziabad News: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के दीपक विहार इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि यहां 21 वर्षीय एक युवती ने अपने ही बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सुसाइड कर लिया. युवती ने अपने मोबाइल फोन में वीडियो रिकॉर्ड कर अपने बॉयफ्रेंड नितेश निषाद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया. इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.