लेटेस्ट न्यूज़

मंगेश यादव के एनकाउंटर से पहले गैंग सरगना विपिन सिंह का सरेंडर! इसीलिए अखिलेश ने की जात वाली बात?

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पिछले महीने सर्राफा व्यापारी के यहां हुई डकैती मामले के आरोपी बदमाश मंगेश यादव का गुरुवार तड़के STF ने एनकाउंटर कर दिया. मंगेश के एनकाउंटर के बाद सूबे के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mangesh Yadav Encounter News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पिछले महीने सर्राफा व्यापारी के यहां हुई डकैती मामले के आरोपी बदमाश मंगेश यादव का गुरुवार तड़के STF ने एनकाउंटर कर दिया. बता दें कि मंगेश एक लाख रुपये इनामी बदमाश था. मंगेश के एनकाउंटर के बाद सूबे के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई. समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए. अखिलेश ने कहा कि जब डकैती मामले के मुख्य आरोपी विपिन सिंह ने सरेंडर कर दिया था, ऐसे में पुलिस ने मंगेश का एनकाउंटर क्यों किया? अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'जात' देखकर यह एनकाउंटर किया गया है और यह मुठभेड़ नकली है.