लेटेस्ट न्यूज़

जौनपुर के मंगेश यादव का STF ने किया एनकाउंटर, कौन था ये बदमाश, क्या था इसका गुनाह?

Mangesh Yadav encounter: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्ट फोर्स (UPSTF) ने इनामी बदमाश मंगेश यादव को मुठभेड़ में मार गिराया है. मंगेश यादव जौनपुर का रहने वाला था और इसपर एक लाख रुपये का इनाम भी था.

ADVERTISEMENT

Sultanpur Mangesh Yadav encounter.
Sultanpur Mangesh Yadav encounter.
social share
Google CTA

Mangesh Yadav encounter: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्ट फोर्स (UPSTF) ने इनामी बदमाश मंगेश यादव को मुठभेड़ में मार गिराया है. मंगेश यादव जौनपुर का रहने वाला था और इसपर एक लाख रुपये का इनाम भी था. पुलिस के मुताबिक यह बदमाश बीते दिनों सुल्तानपुर में सर्राफा कारोबारी के यहां दिनदहाड़े हुई डकैती में शामिल था. करीब हफ्ते भर से इसकी तलाश हो रही थी. इस गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस पहले ही एनकाउंटर में गिरफ्तार कर चुकी है.