फतेहपुर: छज्जे पर खड़े होकर देख रहे थे मोहर्रम का जुलूस, भरभराकर नीचे गिरे, 20 घायल
यूपी के फतेहपुर जिले में मोहर्रम का जुलूस देखने के दौरान घर का छज्जा अचानक गिर गया, जिससे छज्जे व छज्जे की नीचे खड़ी महिलाएं…
ADVERTISEMENT

यूपी के फतेहपुर जिले में मोहर्रम का जुलूस देखने के दौरान घर का छज्जा अचानक गिर गया, जिससे छज्जे व छज्जे की नीचे खड़ी महिलाएं व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. दुर्भाग्य की बात ये है कि ऐन वक्त पर अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं था. इससे घायलों के परिजन भड़क गए. मामला बढ़ता देख अस्पताल पहुंचे सीएमओ ने घायलों के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम मौके पर बुलाई और इलाज शुरू कराया. इस घटना के दौरान बच्चे , महिलाएं समेत 20 लोग घायल हैं जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. इन्हें कानपुर रेफर किया गया है.