लेटेस्ट न्यूज़

DU की छात्रा रोडवेज बस से जा रही थी दिल्ली, मैनपुरी में गाड़ी रुकी वो टॉयलेट के लिए उतरी तभी उसे खींच कर ले जाने लगे ये 4

Mainpuri Crime News: मैनपुरी में डीयू की 18 साल की छात्रा संग रेप की कोशिश की गई. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

ADVERTISEMENT

Representative Image
Representative Image
social share
Google CTA

Mainpuri Crime News: मैनपुरी में अपराधियों के हौसले खूब बुलंद हैं. इस बात को नजीर तब मिली जब जिले में दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा रंग रेप की कोशिश की गई. छात्रा संग इस हरकत का आरोप चार युवकों पर लगा है. बताया जा रहा है कि छात्रा दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस में चढ़ी थी. बस भोगांव कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित सिटीजन ढाबे पर थोड़ी के लिए रुकी. उसी दौरान छात्रा भी टॉयलेट जाने के लिए उतरी. इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपियों ने छात्रा के संग दरिंदगी कर दी. पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.