लेटेस्ट न्यूज़

सहारनपुर में पति की मौत के बाद सुमन अपने से कम उम्र के लड़के के साथ भागी, महिला के 17 साल के बेटे ने ये सब बताया 

Saharnpur News: सहारनपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि यहां एक महिला अपने पति की मौत के बाद प्रेमी संग फरार हो गई है. महिला के बेटे ने जो बताया उसे जानिए.

ADVERTISEMENT

सहारनपुर में 2 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार
सहारनपुर में 2 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार
social share
Google CTA

Saharanpur News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से मां की ममता की शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां पति की मौत के बाद दो बच्चों की मां अपने से कम उम्र के प्रेमी के साथ फरार हो गई है. दावा किया जा रहा है कि सुमन नामक महिला पर घर से 3.5 लाख रुपये नकद और कीमती जेवर लेकर भागी है. इस बीच महिला के 17 वर्षीय बेटे मनीष वर्मा ने थाने पहुंचकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है. मनीष ने बताया कि उसके पिता की कुछ समय पहले बीमारी से मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी मां का मुजफ्फरनगर निवासी अनुज भाटी नामक युवक से प्रेम संबंध हो गया था. बीते दिनों वह रिहाना, शहजादी और नूरजहां के साथ पंजाब गई और वहीं से अनुज के साथ फरार हो गई.