लेटेस्ट न्यूज़

बलिया में मौत से शुरू हुआ बवाल लाठीचार्ज तक पहुंचा, फिर वायरल हुआ DSP प्रभात कुमार का 'नेस्तनाबूद' वाला बयान

Ballia News: बलिया में सड़क जाम के दौरान मचा बवाल. बिजली के करंट से युवक की मौत पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस का लाठीचार्ज. DSP का 'नेस्तनाबूद' करने की धमकी वाला वीडियो वायरल.

ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia News
social share
Google CTA

Ballia News: बलिया जिले के बांसडीह कस्बे में मंगलवार को एक भीषण घटना घटी, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. दरअसल, एक युवक की मौत के बाद न्याय और मुआवजे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प इतनी बढ़ गई कि लाठीचार्ज तक की नौबत आ गई. मौके पर मौजूद पुलिस उपाधीक्षक द्वारा 'नेस्तनाबूद' करने की धमकी दिए जाने का वीडियो भी सवालों के घेरे में है.