UPTak Baithak Logo

पारुल सोलोमन की भोली शक्ल पर मत जाइए! RO-ARO पेपर लीक में जो इसने कांड किया उसे जान चौंक जाएंगे

उत्तर प्रदेश STF ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2023 के पेपर लीक मामले में महिला आरोपी पारूल सोलोमन समेत तीन अन्य को गिरफ्तार किया. प्रयागराज में STF की यह बड़ी कार्रवाई पेपर लीक मामले की जांच के तहत की गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ro/ARO Paper Leak News: गुरुवार, 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश STF को एक बड़ी सफलता मिली. दरअसल, 11 फरवरी 2024 को यूपी लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 के प्रश्न पत्र लीक मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार की गई महिला का नाम पारूल सोलोमन है. पारुल को एसटीएफ ने प्रयागराज से अरेस्ट किया है. वह, बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज (प्रयागराज) की पूर्व प्रिंसिपल रह चुकी है.