लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश और डिंपल ने अतीक की कब्र पर दी श्रद्धांजलि? ये झूठा दावा करने वाला शख्स अब बुरा फंसा

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की कथित रूप से माफिया अतीक अहमद की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक फोटो लगाकर ट्वीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की कथित रूप से माफिया अतीक अहमद की कब्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक फोटो लगाकर ट्वीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई. कर्नलगंज के एसीपी राजीव यादव ने बताया कि सपा नेता संदीप यादव की तहरीर पर थाना जार्जटाउन में बुधवार को मनोज श्रीवास्तव नामक व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और आईटी कानून की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.