लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया: दुस्साहस! नशीला पदार्थ सुंघाया और मांग में सिंदूर लगाकर फोटो वायरल कर दिया? जानें

Deoria News Hindi: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Deoria News Hindi: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने युवती की मांग में सिंदूर लगाकर उसका फोटो खींचकर उसे वायरल कर दिया. पीड़िता का आरोप है कि युवक छेड़छाड़ करता है और जबरन प्रेम संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है. पीड़िता का आरोप है कि जब उसकी शादी तय हो गई तब युवक ने रास्ते में उसे जबरन नशीला पदार्थ सुंघाया और उसे कही ले गया और उसकी मांग में सिंदूर लगा दिया. इस दौरान युवक ने फोटो और वीडियो भी ले ली, जिसको उसने वायरल कर दिया.