औरैया में जालौर जैसा कांड! 10वीं में पढ़ रहे स्टूडेंट को टीचर ने इतना मारा कि मौत हो गई?
Auraiya Crime News: पिछले दिनों राजस्थान के जालौर की एक घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था जब एक शिक्षक पर दलित छात्र…
ADVERTISEMENT

Auraiya Crime News: पिछले दिनों राजस्थान के जालौर की एक घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था जब एक शिक्षक पर दलित छात्र को पीटकर मारने का आरोप लगा. अब ऐसी ही एक घटना यूपी के औरैया से सामने आई है. यहां एक शिक्षक पर आरोप लगा है कि उसने 10वीं में पढ़ने वाले एक दलित छात्र को टेस्ट में हुई गलती पर इतना पीटा कि बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आरोपी शिक्षक अश्वनी सिंह पर छात्र को जातिसूचक अपशब्द कहने का भी आरोप लगा है.