भदोही जिले के गोपीगंज इलाके में एक सिपाही के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. सिपाही का आरोप है कि वह एक मोबाइल की दुकान पर मोबाइल खरीदने गया था. सिपाही के मुताबिक उस दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से उसकी मामूली कहासुनी हो गई. बाद में वहां मौजूद लोगों ने घेर कर कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट की. यह पूरा वाकया वहां लगे CCTV में कैद हो गया. फिलहाल पुलिस CCTV खंगाल रही है. एसपी ने बताया कि गाजीपुर जिले में तैनात कॉन्स्टेबल मोबाइल खरीदने गया था. एसपी के मुताबिक कॉन्स्टेबल की तहरीर मिल गई है. CCTV की जांच हो रही है. साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी. सोसायटी के वाटर टैंक में मरा सांप!