लेटेस्ट न्यूज़

'यात्रा पुनः आरम्भ होगी...' कमिश्नर मुरादाबाद के X हैंडल पर IAS आंजनेय सिंह की ओर से दिया गया कोई हिंट?

मुरादाबाद के कमिश्नर रहे सिक्किम कैडर के IAS आंजनेय कुमार सिंह की यूपी में प्रतिनियुक्ति समाप्त हो गई है. 7 बार सेवा विस्तार मिलने के बाद 8वीं बार मंजूरी न मिलने पर उन्हें मूल कैडर के लिए रिलीव कर दिया गया है. उनकी जगह IAS संगीता सिंह को मुरादाबाद का नया कमिश्नर बनाया गया है. विदाई पर 'Commissioner Moradabad' के X हैंडल से शेयर किया गया भावुक पोस्ट वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

IAS Aunjaneya Kumar Singh
IAS Aunjaneya Kumar Singh
social share
Google CTA

साल 2021 से मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर रहे आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्‍त अब खत्‍म हो गई है. आंजनेय सिंह की जगह IAS संगीता सिंह को मुरादाबाद के नए कमिश्नर का चार्ज मिला है. IAS आंजनेय सिंह वापस अपने मूल कैडर सिक्किम लौट गए हैं. इस बीच Commissioner Moradabad ऑफिशियल X हैंडल से एक भावुक पोस्ट किया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि ये पोस्ट IAS आंजनेय सिंह की ओर से किया गया है.