लेटेस्ट न्यूज़

हाथ में चाकू और बोला…काम पूरा हो गया, मासूमों को मारने के बाद साजिद ने भौचक्का हुई मां से ये कहा

बदायूं में जिस तरह से साजिद और जावेद ने 2 मासूमों की हत्या की है, उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. बच्चों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. अभी तक कुछ सामने नहीं आया है कि आखिर दोनों ने बच्चों की हत्या क्यों की है. अब पीड़ित पिता ने साजिद को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं.

ADVERTISEMENT

Budaun
बच्चों की मां और आरोपी जावेद
social share
google news

Budaun News: साजिद और जावेद ने मिलकर बदायूं में जो खून की होली खेली है, उसे जान पूरा देश हिल गया है. इन दोनों ने मिलकर 2 मासूम बच्चों पर उनके घर में जाकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. साजिद ने इस दौरान तीसरे बच्चे पर भी जानलेवा हमला किया. मगर वह बच निकला. मगर उसके 2 भाई नहीं बच पाए. साजिद और जावेद ने दोनों को इतनी बेदर्दी से मारा कि पूरे घर में खून ही खून हो गया. घटना स्थल का सीन देखकर पुलिस भी सकते में आ गई.