UPTak Baithak Logo

बदायूं: घर के बाहर खड़ी कार में खेल-खेल में घुसे बच्चे और हो गए लॉक, दम घुटने से मौत

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. जनपद बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खेरू में बीती…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. जनपद बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खेरू में बीती शाम को अचानक घर से गायब हुए ममेरे फुफेरे भाइयों को परिजन पूरे गांव में तलाशते रहे. इधर सोमवार देर रात दोनों एक कार में बंद मिले. दोनों की दम घुटने से मौत हो गई थी. आशंका जताई जा रही है कि दोनों खेल-खेल में गाड़ी में लॉक हो गए थे.