UPTak Baithak Logo

अमरोहा: दारू पार्टी में ऐसा क्या हुआ कि दोस्तों ने की कारोबारी के बेटे की हत्या, पुलिस ने उठाया ये कदम

हालिया उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने इलाके में सनसनी पैदा कर दी. आरोप है कि यहां शराब पार्टी के दौरान युवकों ने मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी थी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Amroha News: हालिया उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने इलाके में सनसनी पैदा कर दी. आरोप है कि यहां शराब पार्टी के दौरान युवकों ने मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी थी. इसके बाद आरोपियों ने मृतकों के शव को जमीन में गाड़ दिया और इस हत्याकांड को किडनैपिंग का रूप देने की कोशिश की. इस मामले में लेटेस्ट अपडेट यह सामने आया है कि पुलिस ने तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है.