आगरा: ब्लॉगर रितिका सिंह की मिली वो चिट्ठी जो मौत से पहले लिखी गई थी, जानिए क्या कहा था
आगरा में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से ब्लॉगर रितिका सिंह को कथित तौर पर फेंककर हत्या किए जाने के मामले में आए दिन खुलासे…
ADVERTISEMENT

आगरा में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से ब्लॉगर रितिका सिंह को कथित तौर पर फेंककर हत्या किए जाने के मामले में आए दिन खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच रितिका सिंह की वो चिट्ठी सामने आई है जो उन्होंने अपनी मौत से पहले एसएसपी को चिट्ठी लिखी थी. इस लेटर के जरिए रितिका ने बताया था कि उनकी जान को खतरा है. ब्लॉगर रितिका सिंह ने 12 मार्च को टूंडला कोतवाली में अपराध संख्या 0133/2022 मुकदमा भी दर्ज कराया था.