लेटेस्ट न्यूज़

UP ATS ने किया था अजहरुद्दीन को अरेस्ट, ADG लॉ एंड ऑर्डर ने बताया वो कैसे कर रहा था काम

UP News: यूपी एटीएस ने यूपी और उत्तराखंड में सक्रिय AQIS और JMB मॉड्यूल से जुड़े एक और अजहरूद्दीन नामक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: यूपी एटीएस ने यूपी और उत्तराखंड में सक्रिय AQIS और JMB मॉड्यूल से जुड़े एक और अजहरूद्दीन नामक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. यूपी एटीएस अब तक इस मॉड्यूल से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. देश में कथित तौर पर शरीयत कानून लागू करने के लिए नौजवानों को धर्म के नाम पर बरगला कर आतंकी बनाने वाले अजहरुद्दीन को यूपी एटीएस अब रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. इस मॉड्यूल को ध्वस्त करने में जुटे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने यूपी तक से खास बातचीत की है.