UPTak Baithak Logo

पति ने 3 बार दिया ट्रिपल तलाक, 2 बार देवर से कराया हलाला? पीड़ित महिला पहुंची पुलिस के पास

रायबरेली की एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे तीन बार ट्रिपल…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

रायबरेली की एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे तीन बार ट्रिपल तलाक दिया और दो बार उसका हलाला उसी के देवर से कराया गया. मिल एरिया थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली इस महिला ने तीसरी बार ट्रिपल तलाक देने पर विरोध तेज कर दिया. दरअसल महिला का आरोप है कि तीसरी बार ट्रिपल तलाक के बाद पति अपने बहनोई से हलाला कराना चाह रहा था.