लेटेस्ट न्यूज़

रायबरेली में शख्स की हुई पांचवीं बेटी, गुस्से में आकर उसने नवजात पर ‘थूका और जड़ा थप्पड़’

Rae Bareli News: समाज में पिता और पुत्री का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है .वहीं दूसरी तरफ हमारे देश में लोग बेटी को देवी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Rae Bareli News: समाज में पिता और पुत्री का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है .वहीं दूसरी तरफ हमारे देश में लोग बेटी को देवी का रूप भी मानते हैं. सूबे की योगी सरकार भी नारी सशक्तिकरण को लेकर आए दिन महिलाओं को जागरूक करती रहती है. मगर रायबरेली में एक ‘कलयुगी’ पिता के काले कारनामों ने रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. आरोप है कि यहां जब महिला के गर्भ से पांचवीं बेटी ने जन्म लिया, तो ‘गुस्से से लाल’ पिता ने हॉस्पिटल में ही बच्ची को पीटना शुरू कर दिया. इसके साथ ही आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की. आपको बता दें कि शख्स की इस हरकत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया था.