लेटेस्ट न्यूज़

महोबा: अफसार ने राहुल बन नाबालिग का किया रेप? फिर सच सामने आया तो हिजाब पहनने के लिए कहने लगा

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दूसरे धर्म के एक युवक ने अपना नाम राहुल…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दूसरे धर्म के एक युवक ने अपना नाम राहुल रखकर नाबालिग हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया. आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली. जब पीड़िता को युवक का असली नाम पता चला तो हड़कंप मच गया. अब पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से इंसाफ और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

पीड़ित परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी लव जिहाद का शिकार हुई है. इस मामले में भाजपा विधायक ने पुलिस प्रशासन को खत लिखकर आरोपी के घर पर बुल्डोजर कार्रवाई करने की भी मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरी गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है.

अफसार राईनी बन गया राहुल

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि अफसार राईनी नाम के युवक ने अपना नाम राहुल रखकर 16 साल की नाबालिग हिंदू लड़की से दोस्ती की और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने नाबालिग पीड़िता के साथ रेप किया. 

आरोप है कि आरोपी युवक ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली और उसका 4 सालों तक शोषण करता रहा. जब लड़की ने एक समय बाद मिलने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे जिंदा जलाने और वीडियो को वायरल करने की भी धमकी देनी शुरू कर दी. आरोप ये भी है कि आरोपी युवक ने पीड़िता के ऊपर हिजाब पहनने का भी प्रेशर बनाया. 

परिजनों को पता चल गई असलियत

बता दें कि परिजनों को आरोपी युवक की असलियत पता चल गई. परिजनों को पता चल गया कि आरोपी राहुल नहीं बल्कि अफसार राईनी है. परिजनों ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ रेप समेत कई मामलों में केस दर्ज करवाया है.

BJP MLA ने कर दी बुल्डोजर एक्शन की मांग

इस पूरे मामले में बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने प्रशासन को पत्र लिखा है. इस पत्र में भाजपा विधायक ने आरोपी के खिलाफ बुल्डोजर एक्शन करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.