लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया: प्रेमिका की सगाई से था नाराज! सिरफिरे आशिक ने गला दबाकर उतार दिया उसे मौत के घाट

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में 17 नवंबर को गांव के बाहर खेत मे एक नाबालिग लड़की की लाश मिली थी. अब इसी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में 17 नवंबर को गांव के बाहर खेत मे एक नाबालिग लड़की की लाश मिली थी. अब इसी मामले में पुलिस ने लड़की की हत्या का खुलासा करने का दावा करते हुए उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, प्रेमी लड़की की दूसरे जगह सगाई से नाराज था, इसलिए उसने प्रेमिका को मिलने के लिए गांव के बाहर बुलाया और हत्या कर शव को फेंक फरार हो गया. बता दें कि इस मामले में पुलिस मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही थी.