हरदोई में दिल्ली जैसी घटना, छात्र को कार ने पहले टक्कर मारी, फिर एक किमी तक घसीटा
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दिल्ली की तरह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां साइकिल से कोचिंग जा रहे…
ADVERTISEMENT

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दिल्ली की तरह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां साइकिल से कोचिंग जा रहे छात्र को कार सवार ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद छात्र का पैर कार में फंस गया, जिसके बाद कार सवार करीब एक किलोमीटर तक छात्र को कार में घसीटता रहा. किसी तरह बाजार में पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने कार को रुकवाया और छात्र को बाहर निकाला. इस दौरान स्थानीय लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर कार को पलट दिया और कार सवार की जमकर पिटाई की.