मुर्गा काटते-काटते भोजपुरी एक्टर बना मणि मिराज... 70 लाख फॉलोअर्स हो गए! रेप केस में फंसे इस शख्स की कहानी जानिए
मणि मिराज अभिनेता के साथ-साथ एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और IPL कंमेंटेटर भी हैं. लेकिन ये सब होने से मणि मिराज मुर्गा कांटने का काम किया करते थे. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू कर किया जिसके चलते उन्हें पॉपुलैरिटी मिलनी शुरू हो गई.
ADVERTISEMENT

Mani Meraj
भोजपुरी एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट और एक्टर मणि मिराज बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों मे बने हुए हैं. एक्ट्रेस वन्नू द ग्रेट ने मणि मिराज पर धर्म परिवर्तन, गर्भपात और पैसों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. अब मणि मिराज को यूपी पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है जिसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गाजियाबाद लाया गया है. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि मणि मिराज आखिर कौन हैं? बता दें कि मणि मिराज अभिनेता के साथ-साथ एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और IPL कंमेंटेटर भी हैं. लेकिन ये सब होने से मणि मिराज मुर्गा कांटने का काम किया करते थे. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू कर किया जिसके चलते उन्हें पॉपुलैरिटी मिलनी शुरू हो गई.
