भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी को मिल गया 'सपनों का राजा'? इन तस्वीरों से एक्ट्रेस ने हर किसी को चौंका दिया
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर अपनी AI जेनरेटेड रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.इन तस्वीरों में रानी एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं जिसे देख फैंस उनके सपनों के राजकुमार की अटकलें लगा रहे हैं. हालांकि रानी ने इसे सिर्फ 'एनिमेशन लाइफ' बताया है.लेकिन उनके फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस ने अपनी शादी और पार्टनर को लेकर बड़ा हिंट दिया है.
ADVERTISEMENT

Rani Chatterjee
भोजपुरी सिनेमा की 'क्वीन' रानी चटर्जी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ AI जेनरेटेड तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह हरियाली के बीच एक मिस्ट्री मैन के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड में 'मिल गया... हमको साथी मिल गया' रानी चटर्जी की इन तस्वीरों ने उनके फैंस को सरप्राइज कर दिया है.