तुम ठीक हो ना...अक्षरा सिंह का ये इमोशनल पोस्ट देख फैंस हुए हैरान, आखिर क्या है इसका मतलब?
Akshara Singh Emotional Post: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का इमोशनल पोस्ट वायरल. इंस्टाग्राम पर पूछा- 'तुम ठीक हो ना?'. चैती छठ के मौके पर आटा गूंथते हुए शेयर किया पुराना वीडियो.
ADVERTISEMENT

Akshara Singh
Akshara Singh Emotional Post: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह अक्सर अपनी लाइफ की छोटी-बड़ी बातें फैंस के साथ शेयर करती हैं. लेकिन इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल मैसेज लिखा है. उन्होंने दुनिया की भागदौड़ और लोगों के नजरिए पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या हम वाकई अपनों का हाल जानते हैं? इसके साथ ही अक्षरा ने चैती छठ के पावन अवसर पर अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह खुद छठ का प्रसाद बनाने की तैयारी करती नजर आ रही हैं.