लेटेस्ट न्यूज़

पवन सिंह को महिलाओं का सम्मान सिखाएं छठी मैया!अभिनेत्री स्मृति सिन्हा के बयान ने मचाई खलबली

छठ महापर्व पर भोजपुरी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा ने पवन सिंह से लेकर अक्षरा सिंह तक पर खुलकर अपनी राय रखी. छठी मईया से किस कलाकार के लिए क्या मांगा और पवन सिंह को महिलाओं के सम्मान पर ऐसी कौन सी नसीहत दे डाली?

ADVERTISEMENT

Pawan Singh and Smriti Sinha
Pawan Singh and Smriti Sinha
social share
Google CTA

लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्री स्मृति सिन्हा के एक बयान ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. जानी-मानी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा ने छठ मईया से भोजपुरी के तमाम दिग्गज कलाकारों के लिए दुआएं और अजीबोगरीब मांगें मांगी हैं. इस दौरान जहां उन्होंने पावर स्टार पवन सिंह को महिलाओं और अपनी पत्नी का सम्मान सीखने की नसीहत दी. वहीं अन्य कलाकारों और अभिनेत्रियों के लिए भी खुलकर अपनी बात रखी.

पवन सिंह और अक्षरा सिंह पर क्या बोलीं स्मृति सिन्हा?

इंटरव्यू के दौरान जब स्मृति सिन्हा से पूछा गया कि वह छठ मईया से पवन सिंह के लिए क्या मांगेंगी? तो उनका जवाब काफी तीखा और चर्चा का विषय बन गया. स्मृति सिन्हा ने कहा कि वह छठी मईया से प्रार्थना करेंगी कि वह पवन जी को उनके आसपास की सभी महिलाओं का और अपनी पत्नी का सम्मान करना सिखाएं. वहीं जब अभिनेत्री अक्षरा सिंह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें. उन्होंने यह भी कहा कि इंसान से गलतियां होती हैं, इसलिए उन्हें सोच-समझकर और अपने फैसले समझदारी से लेने चाहिए ताकि वे किसी के झांसे या जाल में न फंसें.

दूसरे स्टार्स और अभिनेत्रियों के लिए क्या की प्रार्थनाएं?

इस खास बातचीत में स्मृति सिन्हा ने अन्य भोजपुरी सितारों और अभिनेत्रियों के भविष्य को लेकर भी अपनी शुभकामनाएं और मांगें साझा कीं.खेसारी लाल यादव को उन्होंने ट्रेंडिंग स्टार बताते हुए दुआ मांगी कि मां भगवती उनकी फिल्मों को और ज्यादा ट्रेंड करवाए. वहीं दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के लिए कामना की कि वे अपनी फिल्मों और हिंदी वेब सीरीज के जरिए इसी तरह अच्छे और खुशनुमा काम से दर्शकों का मनोरंजन करते रहें.

बिग बॉस में आम्रपाली के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने कामना की कि वे शो जीतें और ट्रॉफी उत्तर प्रदेश व बिहार लेकर आएं. छठ पूजा के इस माहौल में विभिन्न कलाकारों को लेकर दिए गए इन बयानों के बाद से भोजपुरी सिनेमा के गलियारों और प्रशंसकों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
 

ये भी पढ़ें: अक्षरा सिंह के लिए क्यों खास है इस बार की छठ पूजा? लगातार तीसरी बार रखेंगी व्रत