लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में दिन-दहाड़े साड़ी की दुकान में आगजनी; नाबालिग लड़के ने लाइटर से लगाई आग, दुकानदार शुभम शर्मा का हाथ झुलसा

ADVERTISEMENT

मेरठ के मवाना में एक नाबालिग लड़के ने साड़ी शोरूम के बाहर टंगे कपड़ों में लाइटर से आग लगा दी. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. स्थानीय लोगों ने समय रहते आग बुझा दी, हालांकि दुकानदार का हाथ झुलस गया.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. मवाना कस्बे की गोल मार्केट में दिनदहाड़े एक साड़ी शोरूम के बाहर टंगे कपड़ों में 14-15 साल के एक नाबालिग लड़के ने लाइटर से आग लगा दी. आग की लपटें देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई. गनीमत यह रही कि आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अगर आग बुझाने में थोड़ी सी भी देर होती, तो शोरूम में रखा लाखों का सामान राख हो सकता था. पूरी घटना शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज की मदद से लोगों ने आरोपी लड़के को पकड़ लिया है और पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

दिनदहाड़े लाइटर से लगाई आग

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मवाना कस्बे के मोहल्ला मुन्नालाल और गोल मार्केट इलाके की है, जहां शुभम शर्मा का 'कृष्णा साड़ी सेंटर' नाम से एक शोरूम है. गुरुवार को जब शुभम अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी एक अज्ञात नाबालिग लड़का हाथ में लाइटर लेकर चुपचाप दुकान के बाहर पहुंचता है. उसने डिस्प्ले के लिए बाहर टांगी गई साड़ियों और दुपट्टों में लाइटर से आग लगा दी और वहां से फरार होने की कोशिश करने लगा. देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें: ओवैसी ने सपा के PDA को बताया 'पलट दिया अखिलेश', चंद्रशेखर को CM चेहरा बनाने की भी बताई वजह

आग बुझाने में दुकानदार का हाथ झुलसा

आग की लपटों को देखकर आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तुरंत फुर्ती दिखाई. भारी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि, आग को बुझाने की कोशिश में दुकानदार शुभम शर्मा का हाथ भी झुलस गया. यदि आग फैल जाती, तो कृष्णा साड़ी सेंटर के साथ-साथ आसपास की बाकी दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं. डरे हुए दुकानदार ने तुरंत अपने शोरूम के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी लड़के की यह ऊटपटांग हरकत साफ-साफ रिकॉर्ड हो गई थी.

यह भी पढ़ें: ओवैसी ने सपा के PDA को बताया 'पलट दिया अखिलेश', चंद्रशेखर को CM चेहरा बनाने की भी बताई वजह

फुटेज से पहचान कर लड़के को पकड़ा

सीसीटीवी फुटेज और पहचान के आधार पर स्थानीय लोगों ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे मवाना क्षेत्र के इस्लामिया मदरसे के पास से पकड़ लिया. इसके बाद पीड़ित दुकानदार शुभम शर्मा ने मवाना थाने जाकर पूरी घटना की लिखित तहरीर (शिकायत) दी. सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि नाबालिग की पहचान हो गई है और दुकानदार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ कर रही है कि आखिर उसने इतनी छोटी उम्र में इतने बड़े कांड को अंजाम क्यों दिया और इसके पीछे उसका इरादा क्या था?

यह भी पढ़ें: ओवैसी ने सपा के PDA को बताया 'पलट दिया अखिलेश', चंद्रशेखर को CM चेहरा बनाने की भी बताई वजह