लेटेस्ट न्यूज़

UP में बारिश से अचानक बदला मौसम! क्या दशहरा से पहले पड़ेगी स्वेटर पहनने की जरुरत? IMD ने ये बताया

उत्तर प्रदेश में सोमवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली. दरअसल, सूबे के कई इलाकों का मौसम एकदम बदल गया और बारिश होने लगी. मालूम हो कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आया पश्चिमी विक्षोभ यूपी में सक्रिय हो गया है और इसी कारण सोमवार शाम को आंधी के साथ बारिश हुई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में सोमवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली. दरअसल, सूबे के कई इलाकों का मौसम एकदम बदल गया और बारिश होने लगी. मालूम हो कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आया पश्चिमी विक्षोभ यूपी में सक्रिय हो गया है और इसी कारण सोमवार शाम को आंधी के साथ बारिश हुई जो मंगलवार तक जारी रहेगी. बारिश की वजह से सुबह, शाम और रात को तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. अब ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि यूपी में पूरी तरह से ठंड कब आएगी? इसे जानने के लिए यूपी तक ने लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश से खास बातचीत की. खबर में आगे जानिए उन्होंने क्या बताया?