जौनपुर में 'साहब' की कुर्सी पर कुत्ता! सरकारी गाड़ी का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
जौनपुर में सरकारी गाड़ी की फ्रंट सीट पर कुत्ता बैठने का वीडियो वायरल होने के बाद मीम्स की बाढ़ आ गई है. वहीं, नोएडा में थार सवारों ने बीच सड़क गुंडागर्दी की, जिस पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
ADVERTISEMENT
सोशल मीडिया पर जौनपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता सफेद रंग की गाड़ी की अगली सीट पर 'साहब' की तरह बैठा नजर आ रहा है. इस गाड़ी पर बड़े अक्षरों में 'एसडी' लिखा हुआ है, जिसे देखकर लोग इसे सरकारी वाहन मानकर तरह-तरह के मीम्स और मजाक बना रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह वाकई किसी अधिकारी की सरकारी गाड़ी है या नहीं, लेकिन इंटरनेट पर इसे लेकर दावों और चर्चाओं का बाजार गर्म है और प्रशासन की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है.