लेटेस्ट न्यूज़

मेजर मधुर चौधरी और कैप्टन ज्योति सरोत की शादी की खूब है चर्चा, दोनों की कहानी जानकर आपको भी होगी खुशी

भारतीय सेना के मेजर मधुर चौधरी और कैप्टन ज्योति सरोत की सादगी भरी दहेज रहित शादी ने समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया. यह शादी समाज में बेटियों को बोझ ना मानने और दहेज प्रथा को खत्म करने की अहम पहल है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

भारतीय सेना के मेजर मधुर चौधरी और कैप्टन ज्योति सरोत की शादी एक मिसाल बनकर सामने आई है. यह शादी न केवल प्यार का प्रतीक है बल्कि समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ ठोस संदेश भी प्रस्तुत करती है. इस शादी में केवल एक रुपए का शगुन और एक नारियल लिया गया. सहारनपुर के बीरपुर गांव में हुई यह शादी दोनों परिवारों और समाज के लिए प्रेरणादायक साबित हुई है