रामपुर में महिला टीचर की मिली लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े... फिर पता चली पति संग शारीरिक संबंध वाली वो बात
Rampur News: रामपुर में एक पति ने अपनी शिक्षिका पत्नी की शारीरिक संबंध बनाने के दौरान गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ADVERTISEMENT
रामपुर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक घर के भीतर बिस्तर पर निर्वस्त्र अवस्था में एक महिला शिक्षिका का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान एकता के रूप में हुई है. पुलिस ने जब इस गुत्थी को सुलझाया, तो कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका अपना पति राहुल निकला, जिसने अपनी दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थीं.