संभल में लोगों ने ₹1000/घंटे के किराए पर बुलडोजर बुलाकर गिरा दी मस्जिद, मुस्लिम समुदाय ने क्या कहा?
संभल के मुबारकपुर बंद गांव में मस्जिद कमेटी ने सरकारी जमीन पर बने मस्जिद और मदरसे को खुद ही हटाना शुरू कर दिया है. प्रशासन के 8 दिन के अल्टीमेटम के बाद ग्रामीणों ने किराए पर जेसीबी मंगवाकर यह कार्रवाई की.
ADVERTISEMENT
संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां राजस्व रिकॉर्ड में खेल के मैदान और खाद के गड्ढे के लिए दर्ज 3 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद, मदरसा और पांच दुकानों का निर्माण कर लिया गया था. प्रशासन द्वारा पैमाइश के बाद जब यह जमीन सरकारी घोषित हुई, तो मस्जिद कमेटी ने कानून का सम्मान करते हुए खुद ही इस अवैध निर्माण को हटाने का जिम्मा उठा लिया.