लेटेस्ट न्यूज़

UP Police: ‘हैलो मैं SP ओमवीर बोल रहा हूं.. चंदा दो’.. और फिर हो गया कांड!

ADVERTISEMENT

UP Police: ‘हैलो मैं SP ओमवीर बोल रहा हूं.. चंदा दो’.. और फिर हो गया कांड!

social share
google news

हैलो मैं एसपी ओमवीर बोल रहा हूं..चंदा दो..आप सोच रहे होंगे कि ये क्या है.और किस बात का चंदा एसपी साहब की तरफ से मांगा जा रहा है. तो चलिए आपको बताते हैं वो कहानी जिसमें एसपी भी हैं..चंदा भी और राम मंदिर का निर्माण भी. दरअसल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एसपी ओमवीर सिंह का राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगने का एक ऑडियो सामने आया है. वायरल हो रहे ऑडियो में कोई शख्स खुद को गाजीपुर एसपी बताते हुए राम मंदिर निर्माण के लिए ग्राम प्रधानों से 5100-5100 रुपए चंदे के रूप में मांग रहा है. बकायदा वो शख्स यह भी बता रहा है कि इसके लिए डीएम ने निर्देश जारी किए हैं. वहीं इस ऑडियो क्लिप को गाज़ीपुर पुलिस ने संज्ञान में लिया है और इसकी छानबीन शुरु कर दी है.